Categories: Crime

इनको खुद भी गिनती नहीं याद अपनी की हुई लूट की,चढ़े पुलिस के हत्थे

कानपुर जीआरपी पुलिस ने एक ऐसे अपराधी गिरोह को गिरफ्तार किया है जो ट्रेनों में ही यात्रियों को अपना शिकार बनाया करता था ख़ास बात यह है की पकड़ा गया गिरोह इसी मामले में पहले भी जेल जा चुका है और उस पर कई जिलो से दर्जनो मुकदमे है। कद से छोटे पर दिमाग से शातिर इस अपराधी गैंग में हौसला है कि आज तक दर्जनों लूट और जहरखुरानी की घटनाओ को अंजाम दिया होगा यह इन्हें  भी नहीं मालूम ।

मूलचंद्र निवासी रूरा ,कुलदीप निवासी मंगलपुर ,गोविन्द निवासी शिवली नाम के इस अपराधी गैंग को कानपुर की जीआरपी पुलिस द्वारा उस समय गिरफ्तार किया जब प्लेटफार्म में ट्रेन में किसी यात्री को अपना शिकार बनाने की फिराक में थे और योजना बना रहे है। शक होने पर जब पुलिस उस तक पहुँचती तब तक वह भागने लगा लेकिन पुलिस ने उन्हें को दौड़ा कर पकड़ ही लिया । गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने  पूछताछ की तो उसके द्वारा कबुली गयी घटनाओ को सुन दंग रह गयी । इनके पास से चोरी की घटना में प्रयुक्त होने वाले औज़ार पेचकस ,प्लास ,कटर के अलावा चोरी के मोबाइल और 4105 रूपए बरामद किये है किये है। जीआरपी सीओ की माने तो ये लोग इन पर कई जिलो से दर्जनो मुकदमे है और वह कई समय से फरार चल रहा था ।  

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: CrimeKanpur

Recent Posts