Categories: Crime

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

मऊ : मधुबन थाना क्षेत्र के उतराई मर्यादपुर निवासी 20 वर्षीय एक युवक की मंगलवार की रात बेल्थरा रोड में ट्रेन से कट कर मौत हो गई. उतराई गांव के श्यामप्रीत पुत्र बन्धु कक्षा 11 का छात्र था बड़ा भाई रामप्रीत विदेश में नौकरी करता है। मंगलवार को श्यामप्रीत के पिता ने पढ़ाई के संबंध में उसे कुछ डांट फटकार लगाई, इसके बाद वह बिना किसी को बताए घर से निकल गया।

परिवार वाले दिन भर उसे खोजते रहे। बुधवार की सुबह परिवार वाले उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने की सोच ही रहे थे कि तभी बेल्थरारोड से जीआरपी द्वारा फोन पर यह दु:खद समाचार सुनने को मिला। इसके बाद पूरे घर में रोना-पीटना मच गया। गांव वाले भी इस सूचना को पाकर अवाक रह गए और हर कोई पीड़ित परिवार को दिलासा देने में लगा रहा।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts