Categories: Crime

बाढ़ जैसी हालात, युवक डूबा


अखिलेश सैनी
बलिया। शहर से सटे कोतवाली क्षेत्र के उमरगंज गांव में अचानक बाढ़ जैसी हालात उत्पन्न होने से भगदड़ मच गयी है। करीब 25 घरों में पानी घुस गया है। इससे लोग अपना घर छोड़ने को विवश हो गये है। इसी बीच, बुधवार को पानी में एक युवक डूब गया। पानी में खोये युवक की तलाश देर शाम तक जारी रही।

उमरगंज गांव में पिछले तीन दिनों से बालू के गड़हा से पानी आना शुरू हुआ, जो अब बाढ़ का रूप ले चुका है। निचले हिस्से में 18 से 20 फीट गहराई तक पानी भर गया है। इससे भगदड़ की स्थिति मच गयी है। बुधवार को नहाते समय उमरगंज निवासी वशीद (18) पुत्र नजीर डूब गया। इसकी सूचना मिलते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गयी। कुछ देर बाद पुलिस भी पहुंच गयी। काफी प्रयास के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts