Categories: Crime

पकडे जाने के डर से चोरी कर रहे चोरों ने लङकी को मारी गोली, हालत गंभीर

अन्जनी राय
बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र के सीताकुंड गाँव में रघुनाथ खरवार के घर में बीती रात लगभग 1 बजे के आसपास कुछ चोर चोरी करने के इरादे से घुस गए इसी समय रघुनाथ की लङकी जाग गई और चोरों को देखकर शोर मचाने लगी। जिससे आक्रोश में आकर चोरों ने उस लङकी पर पर गोली चला दी।

गोली लगते ही लङकी घायल होकर गिर गई। आनन फानन में परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख कर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने धारा 459 भादवि के तहत मामला दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts