Categories: Crime

स्कार्पियों के धक्के से दो की मौत, एक घायल

यशपाल सिंह
आजमगढ़: जीयनपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर मोड़ पर समुन्द्रपुर गांव के पास बीती रात बाइक व स्कार्पियो की आमने सामने टक्कर हो गयी जिससे दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मुबारकपुर की तरफ से तेज रफ़्तार से आ रही एक स्कार्पियो ने बाइक सवार को धक्का मार दिया। जिससे वकार (24) पुत्र नेहारु निवासी धौरहरा थाना जीयनपुर की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक सवार घायल शाजिद (19) पुत्र इफ़्तेख़ार की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि अकमल (22) पुत्र अलादीन निवासी धौरहरा थाना जीयनपुर की हालत गंभीर बनी हुई है। जीयनपुर कोतवाली की पुलिस ने मुकदमा दर्जकर स्कार्पियो व बाइक को थाने में खड़ी कर दी है
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts