Categories: Crime

किशोरी से छेड़छाड़, पुलिस से धक्का-मुक्की, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया,पास्को एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज,

फारूख हुसैन
पलिया कलाँ (खीरी) किशोरी से छेड़छाड़ की शिकायत पर पुलिस और आरोपियों के बीच धक्का-मुक्की हुई।पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।इसके बाद सभी को पकड़ कर थाने ले आई। इस मामले में पास्को समेत मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एक व्यकित ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि उनके पड़ोसी के निवास पर गणेश पूजा के दौरान कुछ लोगों ने उसकी 13 वर्षीय पुत्री के साथ छेड़खानी की।कुछ लोगों के आने के बाद पुत्री किसी तरह से वहां से बचकर घर आई और पूरी बात बताई। जब वह लोग शिकायत करने गए तो वहां आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। मौके पर धक्का मुक्की हुई तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई। इस दौरान अफरातफरी मची रही। एसओ ब्रजराज यादव ने बताया कि छेड़खानी करने वालों ने पुलिस टीम के साथ गलत व्यवहार किया है। अब सभी को हिरासत में ले लिया गया है। करीब आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ पाक्सो समेत मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts