Categories: Crime

ऑल इंडिया जमीअतुल कुरेशी संघ ने शहर की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखने के संबंध में की बैठक

रामपुर। रवि शंकर।
ऑल इंडिया जमीअतुल कुरैशी के कार्यालय पर एक मीटिंग का आयोजन करते हुए ऑल इंडिया जमीअतुल कुरेशी यूथ विंग के जिला अध्यक्ष तारिक कुरैशी ने कुर्बानी करने वालों से अपील की है की कुर्बानी के अवशेषों को जगह जगह ना डालें ।सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखें साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दें कुरैशी ने कहा की कुर्बानी अल्लाह को बहुत पसंद है लेकिन उससे भी ज्यादा पसंद है

आपस में भाईचारा कायम रखना कुरेशी ने जानवरों की फरोख्त करने वालों से भी अपील की है कि वह लोग  दूसरों की भावनाओं का आदर और सम्मान करें  प्रशासन से भी निवेदन है कि वह भी अपना सहयोग दें मीटिंग की अध्यक्षता शानू वाहिद ने की और संचालन नादिर कुरैशी ने किया जहां काफी तादाद में कुरैशी बिरादरी के लोग मौजूद ।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts