Categories: Crime

अब सिर्फ बातों से कुछ न होगा बल्कि जवाबी हमला करके दिखाना होगा – उज्मा सोलंकी

मोहम्मद शरीफ
22 सितम्बर 2016 / कानपुर आज मीरपुर चौराहे पर इन्सानियत़ और देश के दुश्मनों के खात्मे के लिये अपनी जान गवाने वाले 17 जबानों की सहादत को सलाम करने और उनको श्रधान्जली देने के लिये समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव (म.स.) उज्मा इकबाल सोलंकी के साथ मुस्लिम समुदाय ने कुरआनख्वानी का आयोजन किया ! इस मौके पर उज्मा सोलंकी ने कहा कि देश के दुश्मनों को मुँह तोड़ जवाब देने के लिये सभी देश वासी भारत सरकार के साथ हैं लेकिन अब सिर्फ बातों से कुछ नहीं होगा बल्कि जवाबी हमला करके दिखाना होगा उन्होंने कहा कि हमारे शहीदों की कुर्बानी जाया नहीं जाना चाहिये तथा इस तरह के सभी हमलों के पीछे पाकिस्तान के नापाक इरादे होते हैं जो कभी भी पूरे नहीं हो सकते ! उज्मा सोलंकी ने कहा कि पहले भी पाकिस्तान ने युद्ध करके देख ही लिया था कि हमारे देश के जवान अपनी सरहदों की हिफाज़त कितनी बाखुबी कर सकते हैं ॥ मौके पर सर्व धर्म के लोग मौजूद थे और सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों की आत्मा कि शान्ति के लिये प्रार्थना की ! मौके पर प्रिया,विजेता,कंवलजीत,गुड्ड्न,शबा,फैसल,दिलशाद आदि मौजूद रहे
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Kanpur

Recent Posts