Categories: Crime

मोख्तार अंसारी ने भेजवाया अपने करीबी बाहुबली शहाबुद्दीन को बकरा ईद की मुबारकबाद

शाहनवाज़ अहमद
मऊ के  विधायक मुख्‍तार अंसारी ने अपने हर दिल अजीज मित्र बाहुबली शहाबुद्दीन को अपने वारिसों के जरियें बकरीद की मुबारकबाद दी। सोमवार को शोएब ऊर्फ मन्‍नू अंसारी के नेतृत्‍व में कौमी एकता दल का एक प्रतिनिधिमंडल बाहुबली नेता शहाबुद्दीन से मिला और उन्‍हे बकरीद की मुबारकबाद दी। इस संदर्भ में कौमी एकता दल के युवा नेता मन्‍नू अंसारी ने बताया कि अपने चाचा विधायक मुख्‍तार अंसारी का संदेश बिहार के लोकप्रिय नेता शहाबुद्दीन को हमने दिया। इस अवसर पर विभिन्‍न राजनीतिक पहलूओं पर भी चर्चा हुई। उन्‍होने कहा कि देश और प्रदेश में हम लोग भाजपा और आरएसएस जैसे हिंदु और मुसलमान को बांटकर राजनीति करने वाले तत्‍वों से मिलकर लड़ेगें।

हिंदुस्‍तान सभी धर्मो और जातियों का देश है। इसकी आजादी में सभी ने शहादत दी है। मन्‍नू अंसारी के साथ मंसूर अंसारी, सलमान अंसारी , जफर ऊर्फ चंदा आदि लोग थे। ज्ञातब्‍य है कि शहाबुद्दीन 11 वर्षो के बाद जेल से रिहा हुए है। बाहुबल मुख्‍तार अंसारी करीब 12 वर्षो से जेल में बंद है। उन्हे भी शीघ्र जमानत मिलने की चर्चा जोरों पर है। एक बार फिर लगभग डेढ़ दशकों बाद बिहार और उत्‍तर प्रदेश के राजनीति में दोनो बाहुबलियों की सक्रियता बढ़ी है। देखना है दोनो बाहुबलियों कि जोड़ी 2017 के विधानसभा चुनाव में क्‍या रंग लाता है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts