Categories: Crime

प्रधान पर मुकदमा दर्ज व विवेचना का आदेश

संजय ठाकुर/यशपाल सिंह
मऊ-शहर कोतवाली क्षेत्र के माहपुर निवासी रविन्द्र यादव ने गांव के ही प्रधान पर गलत तरीके से लोहिया आवास आवंटित कराने का आरोप लगाया था जिस पर न्यायालय ने मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना हेतु सम्बंधित कोतवाली प्रभारी को आदेशित किया है।
न्यायालय में रविन्द्र यादव द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में इस बात का उल्लेख है कि शासन द्वारा उक्त गांव को लोहिया ग्राम के अंतर्गत चयनित किया गया है जिसमे विभिन्न जातियों के गरीब लोग रहते हैं।उक्त गांव के प्रधान ने इन गरीबो को आवास न देकर अपने सगे सम्बंधियों ननद सब्बो ख़ातून निवासी आजमगढ़ व् अपात्रों को दिया है।इनके द्वारा सरकारी धन का दुरूपयोग किया गया है और सरकार के नियम व् शासन के खिलाफ कार्य किया गया है। इस प्रार्थना पत्र को देने के बाद न्यायालय ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना हेतु मुहम्मदाबाद कोतवाली प्रभारी को आदेशित किया है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts