Categories: Crime

सपा में जंगलराज और भाजपा बैकफुट पर, अबकी बार बसपा की सरकार बनेगी -राम अचल राजभर

संजय ठाकुर
2017 विधान सभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओ ने मऊ रेलवे के मैदान में सामाजिक भाईचारा सम्मेलन का आयोजन किया जिसके मुख्य अतिथि के रूप में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर मौजूद रहे वही बसपा के नेताओ ने प्रदेश अध्यक्ष को मुकुट पहनाकर स्वागत किया
इस दौरान हजारो की संख्या में बसपा के कार्यकर्ता व् जनता उपस्थित रही वही बसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने जनता के साथ संकल्प लिया की इस बार विधानसभा चुनाव में बहन मायावती को उत्तर प्रदेश में ५वी बार मुख्यमंत्री बनायेंगे बसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की बारिश हो रही है और तेज़ धुप भी है लेकिन जनता तस से मस नही हुई ऐसे में जनता ने साबित कर दिया है की इस बार बहन मायावती को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनायेंगे  क्योकि जनता जान चुकी है की सपा में गुंडाराज है और भाजपा बैकफुट पर आ गई है
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts