Categories: Crime

इस बर्ष भीें 57 जगहों पर रखी जायेगी प्रतिमाएं,जोर-शोर से हो रही तैयारिया

संजय ठाकुर
मऊ : मधुबन थाना क्षेत्र में इस वर्ष भी दुर्गा प्रतिमा 57 स्थानों पर स्थापित होगी इसके लिए पंडाल बनाने की कवायद समितियों द्वारा प्रारंभ कर दी गई है। स्थानीय बाजार में 9 स्थानों के सहित क्षेत्र के 57 जगहों पर दुर्गा पूजा त्योहार को नजदीक देखते हुए पंडाल बनाने के लिए आयोजित समिति के सदस्य बांस, बल्ली लगाना शुरू कर दिए हैं।

वहीं मूर्तिकार भी प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। इस बार मौसम के तेवर को देखते हुए कई आयोजनकर्ताओं वाटरप्रूफ पंडाल बनाने की तैयारी में हैं तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से आग से बचाव के संसाधन के साथ ही स्वयंसेवक तैनात करने की व्यवस्था की जा रही हैं उधर दुर्गा पूजा से लेकर विसर्जन तक जुटने वाली भीड़ के तहत प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts