Categories: Crime

पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी,कोतवाली में दी तहरीर

फारूख हुसैन
पलियाकलां-खीरी। नगर के एकमात्र मान्यता प्राप्त व वरिष्ठ पत्रकार के घर में घुस कर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी का आरोप करते हुए पत्रकार द्वारा थाना में तहरीर दी गई है। जिसमें उन्होंने मोहल्ला अहिरान निवासी चार लोगों पर आरोप लगाया है। जिसपर थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला टेहरा शहरी निवासी मान्यता प्राप्त पत्रकार व एक साप्ताहिक समाचार पत्र के संपादक सुधाकर नाथ मिश्रा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है मोहल्ला अहिरान निवासी सुरेन्द्र कुमार, शंकर, रामकिशोर व रामबाबू पुत्रगण रामस्वरूप बीती छह सितंबर को उनके घर में जबरन घुस गए तथा आते ही उनको व उनके पुत्रों को गंदी-गंदी गालियां देते हुए फल फूल के पेड़ तोड़ने तथा जमीन के कुछ भाग पर कब्जा करने का प्रयास करने लगे। घटना के समय उनके दोनों पुत्र घर से बाहर थे तथा उनका पोता ही घर पर मौजूद था। दोनों लोगों द्वारा शोर मचाने पर सभी विपक्षीगण जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने पत्रकार की तहरीर पर विपक्षीगणों के खिलाफ धारा 504, 352, 427 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts