Categories: Crime

उङी आतंकी हमले में शहीद जवानों के परिवारों में मचा कोहराम, मंगलवार की रात तक घर पहुंचेगे शहीदों के पार्थिव शरीर

  • राजेश कुमार यादव के साथ कश्मीर में यूपी के चार जवान शहीद
  • गाजीपुर के मरदह देवपुर निवासी जवान हरेंद्र यादव व जौनपुर के सराय ख्वाजा भकुड़ा निवासी जवान राजेश सिंह का पार्थिव शरीर उनके गांव के लिए रवाना
  • दो जवानों के पार्थिव शरीर बीएचयू के मोर्चरी में रखे गए
  • संत कबीर नगर के गणेश शंकर और बलिया के लांस नायक राजेश कुमार यादव के पार्थिव शरीर मंगलवार की सुबह भेजे जाएंगे

इकलौते कमाऊ सदस्य थे राजेश
​बलिया/अन्जनी राय
बलिया : शहीद जवानों में शामिल बलिया जिले के दुबहड़ डेरा निवासी राजेश कुमार यादव अपने चार भाइयों में इकलौते कमाऊ सदस्य थे। करीब 35 वर्षीय राजेश स्व. देवकिशुन यादव के चार पुत्रों में दूसरे नंबर पर थे। शहीद राजेश की दो पुत्रियां प्रीति व राधिका हैं जबकि एक संतान अभी अपनी मां के गर्भ में है। राजेश रक्षाबंधन से पूर्व ही छुट्टी पर गांव आए थे और दो महीना यहां रहकर पुन: जल्दी आने का वादा कर देश सेवा के लिए निकल गए थे।
बताते चलें कि राजेश के बड़े भाई श्रीभगवान दिव्यांग हैं और छोटे राकेश व विवेक अभी पढ़ाई कर रहे है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts