Categories: Crime

वाराणसी में मृत सिपाही की मौत का मातम मऊ में

संजय ठाकुर
मऊ :मधुबन तहसील क्षेत्र में बकरीद के पर्व पर जब पूरा क्षेत्र हर्ष में डूबा हुआ था वहीं क्षेत्र का गनपुर भिटिया गांव में मातम पसरा हुआ था गांव के ही रहने वाले नौजवान सिपाही की वाराणसी में हुई मौत से पूरा गांव शोकाकुल था क्षेत्र के जगनपुर भिटिया के रहने वाले लालधारी यादव के 35 वर्षीय पुत्र अशोक वाराणसी जनपद के मंडुआडीह थाने में तैनात थे। सोमवार की आधी रात में ड्यूटी के दौरान ट्रक की ठोकर से उसकी मौत हो गई।
जैसे ही सिपाही के परिजनों को इस घटना की जानकारी हुई, उनके करुण क्रंदन से पूरा गांव जुट गया हर कोई अपने माध्यम से घटना का पता करने में जुटा था मृत सिपाही की पत्नी किरन व तीन बच्चों साथ ही परिवार वालों के करुण क्रदंन से सबकी आंखे भर जा रही थी सभी लोग अशोक के मृदुभाषी व्यवहार की सराहना करते हुए विलाप कर रहे परिजनों को ढांढस बंधा रहे थे। मंगलवार की शाम तक पोस्टमार्टम के उपरांत सिपाही का शव उसके घर पहुंचने की संभावना जताई जा रही थी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Special

Recent Posts