Categories: Crime

कथित पत्रकार ने रोड शो में राहुल गांधी पर फेंका जूता

सीतापुर में सोमवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के रोड शो के दौरान एक युवक ने उन पर जूता फेंक दिया. जूता फेंकने वाले युवक हरिओम मिश्रा ने बताया कि राहुल गांधी के पास शहीदों को श्रद्धजांलि देने का वक्त नही है और वे रोड शो कर रहे है। युवक ने बताया कि अगर मुझे मौका मिला तो मै राहुल पर दुबारा जूता फेकूंगा.  मुझे अपने इस किए पर कोई पछतावा नहीं है। दूसरी ओर एसपीजी ने जूता फेंकने वाले शख्स को पकड़कर उसे यूपी पुलिस के हवाले कर दिया।

फ़िलहाल पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने आरोपी की पहचान हरिओम मिश्रा के रुप में की हैं. हरिओम सीतापुर के हरगांव का रहने वाला है। वह शहर के शास्त्री नगर में रहता हैं और खुद को पत्रकार बता रहा है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts