Categories: Crime

रामपुर के केमरी में राहुल गांधी की खाट सभा को सफल बनाने में जुटे कांग्रेसी।

रविशंकर/रामपुर

आज दिनाक 27 सितंबर को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश वाइस चेयरमैन फैसल लाला के साथ केमरी में राहुल गांधी की खाटसभा स्थल का जायज़ा लेने पहुँचे राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी और राष्ट्रीय सचिव नसीब सिंह।
फैसल लाला ने बताया कि लगभग 2000 खाटों पर बैठकर किसान सीधे राहुल गांधी से कल रूबरू होंगे बाद में चमरौआ पर पब्लिक मीटिंग कर शहर की सीमा में दाखिल होने पर बरेली गेट पर राहुल गांधी का भव्य स्वागत किया जाएगा उसके बाद अम्बेडकर पार्क पर स्वागत के बाद राहुल गांधी दिल्ली रवाना हो जाएंगे। सभी कांग्रसियों ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए कमर कसी।इस अवसर पर विधायक संजय कपूर, जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बिट्टू , धर्मेंद्र देव गुप्ता , सिफत अली खां, जिविंद्र सिंह गंगवार, सचिन त्रिवेदी, कबीर अहमद, शाहीन अंसारी, असलम जावेद, फैसल तुर्की आदि लोग मौजूद रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts