Categories: Crime

कानपूर जीआरपी ने आज आरपीएफ के साथ स्टेशन पर हर आने जाने वाले यात्री की खास चेकिंग

कानपूर
पाकिस्तान की नापाक हरकतों की संभावना में जिस तरह पुरे देश में अलर्ट चल रहा है उसको लेकर कानपूर सेन्ट्रल पर भी  खास चौकसी बरती जा रही है. कानपूर जीआरपी ने आज आरपीएफ के साथ स्टेशन पर हर  आने जाने वाले यात्री  की खास चेकिंग की , आरपीएफ और  जीआरपी के सिपाही कानपूर सेन्ट्रल से  गुजरने वाली हर ट्रेन की तलाशी ले रहे है

कानपूर सेन्ट्रल को तेतीस सीसीटीवी कैमरों से  कवर किया गया है कंट्रोल रूम में चौबीस घंटे दो सिपाही इन कैमरों से स्टेशन के चप्पे चप्पे को छान रहे है ,स्टेशन के बाहर भी स्टैंड पर आने जाने  वाली हर कार को  चेक किया जा रहा है ,आरपीएफ के पुलिस अधिकारीओ का कहना है की देश की मौजूदा स्थित को देखकर  हम सेन्ट्रल पर हर यात्री को चेक कर रहे है हर ट्रेन को चेक रहे है किसी भी संदिग्ध से पूछ ताछ और चेक कर रहे है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Kanpur

Recent Posts