Categories: Crime

83 लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद और 6 लोग गिरफ्तार

मऊ :घोसी आबकारी विभाग व् पुलिस ने मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर 83 लीटर अवैध शराब बरामद किया है जबकि छह लोग भी गिरफ्तार हुए। आबकारी निरीक्षक नामवर सिंह ने मंगलवार की शाम दोहरीघाट एवं मधुबन थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर हमराही सिपाहियों संग दबिश दी। रसूलपुर आश्रम निवासी बेचन यादव को 12 लीटर व् रामनाथ को 10 लीटर अवैध शराब संग पकड़ा गया। संतोष निवाशी सिकड़ी कोल के कब्जे से 13 लीटर व् भैरोंपुर बांध पर विनय के पास से 12 लीटर अवैध शराब बरामद किया।
इसी क्रम में अजय व् बलवंत निवाशी दरगाह के पास से 11व् 15 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया इन सब छह आरोपियों के विरुद्ध आबकारी निरीक्षक श्री सिंह ने मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है उधर कोतवाली के उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने भीरा में दस लीटर अवैध शराब के साथ दीनानाथ चौहान को गिरफ्तार कर लिया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts