Categories: Crime

बलिया में आशाराम के लड़के के साथ एक गिरफ्तार, अपने आप को बता रहे थे ADG,पूछताछ जारी

अरविन्द कुमार सिंह।
बेल्थरा रोड(बलिया)। कल दिनांक 19 सितम्बर 2016 सोमवार की रात  लगभग 8 बजे एक स्कार्पियो सहित दो लोगो को उभांव थानाध्यक्ष नन्हेराम सरोज ने गिरफ्तार कर लिया है। एक सफ़ेद रंग की स्कार्पियो UP32HF4696 नगरा से आ रही थी जिस पर पुलिस बिभाग का सायरन लगा हुवा था अचानक चौकिया मोड़ पर गस्त के दौरान थानाध्यक्ष उभांव ने गाडी को रोकने के लिए हाथ दिया।

गाड़ी के अंदर दो लड़के पाये गए जो अपने आप को उत्तर प्रदेश का ADG बता रहे थे। शक के दायरे में जब थानाध्यक्ष नन्हे राम सरोज ने पूछताछ जारी की तो पूरा मामला खुल के सामने आ गया तुरन्त हिरासत में लेकर पूछताछ जारी की गयी। पूछताछ के दौरान अपना नाम दोनों लड़को ने क्रमशः अमित चौहान पुत्र ब्रिजकिशोर चौहान (25) निवासी लखनऊ कैंट दुसरा रवि रावत पुत्र आशाराम (25) निवासी लखनऊ कैंट बताया। पुलिस के सामने लडको ने कभी उत्तर प्रदेश ADG बता रहे थे तो कभी PWD का ADG बता रहे थे। हमारे संवाददाता अरविन्द सिंह से बातचीत में थानाध्यक्ष नन्हे राम सरोज ने बताया की अभी पूछताछ जारी है जैसे ही कोई खुलासा होगा हम आगे की कार्यवाही करेंगे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts