Categories: Crime

एक हजार लीटर अवैध शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया

रविशंकर/रामपुर
रामपुर में आबकारी विभाग ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो व्यक्तियो को भारी मात्रा में जहरीली शराब रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है । आबकारी के मुताबिक पकड़े गये आरोपियों के कब्जे से करीब एक हजार लीटर जहरीली शराब बरामद की है ।
रामपुर के थाना पटवाई क्षेत्र के गांव ठाकुरद्वारा निवासी दो व्यक्तियों को आबकारी विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया । पकड़े गये आरोपियों की निशानदेही पर आबकारी टीम ने करीब एक दर्जन से अधिक शराब से भरे ड्रम बरामद किए है ।आबकारी अधिकारी के मुताबिक टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना पटवाई क्षेत्र के प्रेम पाल और पृथ्वी सिंह को हिरासत में ले लिया है।पूछताछ के दौरान पकड़े गये आरोपियों की निशानदेही पर एक हजार लीटर जहरीली शराब से भरे ड्रम व अन्य सामग्री भी बरामद की गयी है ।आबकारी अधिकारी का ये भी कहना था कि प्रेम पाल एक शातिर अपराधी है वो पहले भी अवैध शराब के कारोबार से जुड़े कई मामलों के अलावा हत्या के आरोप में भी जेल जा चुका है ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts