Categories: Crime

बलिया आंचलिक समाचार अखिलेश सैनी के साथ

ट्रेन से कटकर युवक की मौत
रेवती, बलिया। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पश्चिम रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार की  देर सायं अप गरीब नवाज एक्सप्रेस की चपेट में आने से छठ्ठू तुरहा (24) पुत्र छितेश्वर तुरहा निवासी गायघाट की मौत हो गयी। छट्ठू ट्रेन पकडने के लिए स्टेशन की तरफ जा रहा था कि पीछे से आ रही गरीब नवाज की चपेट में आ गया।जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।गायघाट के ही ई रिक्शा चालक सूरज की नजर जब शव पर पडी तो तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दिया।करीब एक घंटे बाद रोते बिलखते पिता तथा भाई पहुंचे।तीन भाइयों राजेश, कमलेश में छट्ठू सबसे छोटा था।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कैलाश सिंह यादव मौके पर पहुंच आवश्यक कार्रवाई करने के बाद बताया कि मामला जीआरपी का है। जीआरपी द्वारा ही शव को अन्त्यपरीक्षण हेतु भेजा जाएगा।

बलिया में सरेराह लाठी से पीटकर किसान की हत्या
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के गौरा मोड़ पर मंगलवार को सरेराह लठैतों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के कलना कझारी निवासी अशोक सिंह (50) पुत्र विजय सिंह मंगलवार को देर शाम रसड़ा तहसील से अपने गांव लौट रहे थे। गौरा मोड़ पर अभी पहुंचे ही थे कि वहां बैठे लोगो ने लाठी-डंडा से हमला बोल दिया। उनकी बाइक पर एक और व्यक्ति था, जिसे हमलावरों ने दो चार थप्पड़ जड़कर भगा दिया।घटना की जानकारी होने पर मौके से परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अभी मौके पर सीओ सदर पहुंचे है। घटना का कारण जमीनी रंजिश बताया जा रहा है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts