Categories: Crime

खराब कानून व्‍यवस्था के लिए जिम्मेदार हैंं मुख्यमंत्री – पंकज सिंह

अखिलेश सैनी
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह रसड़ा जाते समय बंशी‍बाजार में उनके काफिले का बुद्धवार को नगरपालिका चेयरमैन विनोद अग्रवाल के नेतृत्‍व में कार्यकर्ताओं ने माल्‍यार्पण कर गर्मजोशी से स्‍वागत किया। इस मौके पर मीडियां से बातचीत करते हुए उन्‍होने कहा कि प्रदेश में लूट, हत्‍या, छिनैती व बलात्‍कार जैसी घटनाएं काफी बढ़ गयी है। जिससे प्रदेश की जनता काफी आतंकित है।

प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव को अनियंत्रित कानून व्‍यवस्‍था का जिम्‍मा लेते हुए अपने पद से तत्‍काल इस्‍तीफा दे देना चाहिए। इस मौके पर अखिलेश सिंह, गजराज सिंह, संतोष जायसवाल, संतोष यादव, अनुज पाठक, राजन प्रजा‍पति, सरोज कुशवाहा, संगीता बलवंत आदि लोग मौजूद थे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts