Categories: Crime

क्राइम ब्रांच ने दबोचे दो लुटेरे

रवि शंकर/ रामपुर

रामपुर थाना शहज़ादनगर और क्राइम ब्रांच  पुलिस टीम ने दो लुटेरो को चेकिंग के दौरान धर दबोचा तथा इनका एक साथी भागने में कामयाब हो गया । ​आए दिन हो रही घटनाओं को लेकर पुलिस ने चैकिंग अभियान चला रखा है मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जाल बिछा कर दो लुटेरों को धर दबोचा पर उनका एक साथी भागने में कामयाब रहा पकड़े गए दोनों ही आरोपी रामपुर के रहने वाले है।
रामपुर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि ये रामपुर के आसपास ही लूट की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे तथा राहगीरो को अपना निशाना बनाते थे। पुलिस को इनके पास से दो चाकू बरामद हुए हैं पुलिस इनका क्रिमनल रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि और खुलासा हो सके ।पुलिस ने दोनों का चालान कर जेल भेज दिया है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts