Categories: Crime

कानपुर- साहेब इस ईदगाह में भी नमाज़ी अदा करेगे नमाज़।

समीर मिश्रा।
ईद-उल-अज़हां सर पर है। कुर्बानी के जज़्बे का यह त्यौहार सर पर लगभग है। इस साल यह यह त्यौहार मंगलवार 13 सितंबर को पड़ रहा है। इस दिन हमारे मुस्लिम भाई सुबह सुबह नहा धोकर साफ़ साफ़ कपडे पहन कर ईदगाह नमाज़ पढ़ने जाएंगे। सभी साफ़ सुथरे (अधिकतर नए) कपडे पहन कर ) ईदगाह में अ्लाह के आगे अपना शीश झुका कर अल्लाह के राह में कुर्बानियां पेश करेंगे।
आपको बताते चले कि लगभग सभी शहरों की पुलिस अमन शांति कायम रखने के लिए चिंतित है, वही कानपूर नगर निगम शायद किसी अनहोनी का इंतेजार कर रहा है, तभी तो रेल बाजार की ईदगाह पर गंदगियों का अभी भी अम्बार लगा है, नगर निगम की लापरवाही की इंतेहा ही इसको कहेंगे कि रेल बाजार थाने के ठीक सामने स्थित इस ईदगाह में गोबर और कूड़े भरे पड़े है और कल सुबह ही त्यौहार है। इतना संवेदनशील मुद्दे के बावजूद अभी तक इसकी तरफ उसकी नज़र न जा सकी है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Kanpur

Recent Posts