Categories: Crime

तीन माह पुर्व हुई व्यापारी से लूट का आरोपी गिरफ्तार।

आफताब फारूकी।
फतेहपुर। तीन माह पूर्व व्यापारी अख्तर अली पुत्र जुम्मन निवासी गौरा थाना चाँदपुर अपनी बाइक से कही जा रहा था, जैसे ही ये अपने घर से तीन किलोमीटर दूर पंहुचा तो रास्ते में बाइक सवार बदमाशो द्वारा रोक कर तमंचे से गोली मार के वसीम को घायल कर पैसा छीन कर भाग निकले थे। इस प्रकरण में अख्तर की तहरीर पर पुलिस ने मुक़दमा दर्ज किया था। पुलिस अधिक्षक फतेहपुर द्वारा घटना को गम्भीरता से लेते हुए क्राइम ब्रांच व थाना जफरगंज पुलिस को प्रकरण में विवेचना और आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। कल देर रात मुखबिर की सुचना पर पुलिस ने छापा मार के मुजरिम को गिरफ्तार किया।
पूछ ताछ में आरोपी ने अपना नाम अरविन्द सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी मवई घाट थाना जासपुर जनपद बाँदा बताया। आरोपी के पास से एक अदद देशी तमंचा 12 बोर दो अदद जिन्दा कारतूस एव 4500 रूपये बरामद किया गया। अभी दो आरोपी रामकुमार पुत्र जयराम एव केवट पुत्र मुलवा निवासी घाट थाना जसपुर जनपद बाँदा के फरार बताये गए है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts