पूर्ववर्ती सरकार में यह रफ्तार दो से तीन किमी थी, फिलहाल यह रफ्तार 22 से 23 किमी प्रति दिन हो चुकी है। देश में आधारभूत ढांचा के विकास के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्घता को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि देश में अभी 96हजार किमी का राष्ट्रीय राजमार्ग है। मोदी सरकार के कार्यकाल की समाप्ति तक तीव्र सड़क निर्माण के जरिये यह राष्ट्रीय राजमार्ग बढ़कर 2 लाख किमी हो जायेगा। इससे हर वर्ष 5 लाख सड़क दुर्घटना में डेढ़ लाख लोगों की मौत के आंकड़े को भी आधे पर लाया जायेगा। कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार पर प्रहार करते हुए उन्होंने देश की बदहाल स्थिति व किसानों की गंभीर हालत के लिए कांग्रेस सरकार की गलत आर्थिक नीति, भ्रष्ट प्रशासन व विकास के सही दृष्टि के अभाव को जिम्मेदार ठहराया। मोदी सरकार के कामकाज का उल्लेख करते हुए उन्होंने दावा किया कि देश तेजी से बदल रहा है। देश की तस्वीर बदल रही है। ज्ञान, विज्ञान से लेकर हर क्षेत्र में चतुर्दिक प्रगति हो रही है। जातिवादी राजनीति पर करारा चोट करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि देश के साथ ही उत्तर प्रदेश धनवान है, लेकिन जनता गरीब है। जनता विकास के बजाय जातिवाद में उलझी है। उन्होंने यूपी को प्रगतिशील व सशक्त अव्वल राज्य बनाने के लिए जातिवाद के बजाय विकास की राजनीति करने का आह्वान किया। कहा कि उनके पास द्रौपदी की थाली है। वे जादूगर हैं। उनको 25 लाख करोड़ का काम करना है। उन्होंने बलिया, मऊ , गाजीपुर व देवरिया जिले में दो दर्जन से अधिक विकास योजनाओं की घोषणा की। कहा कि वे केवल घोषणा नहीं करते, अब तक जो भी घोषणा की है सभी पूरी हुई है। कहा कि वह जो बोलते हैं डंके की चोट पर पूरा करते है। 35 वर्ष में अब तक एक भी पत्रकार उनके ऊपर घोषणा के मामले में सवाल नहीं उठा सका। समारोह में सांसद भरत सिंह, हरिनारायण राजभर व सांसद रविन्द्र कुशवाहा के अलावा विधायक उपेन्द्र तिवारी समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…