Categories: Crime

पांच पशु तस्करों पर गैंगेस्टर,

अखिलेश सैनी
बलिया। चार पशु तस्करों के खिलाफ नगरा पुलिस ने गैगेस्टर की कार्यवाही की है। इन तस्करों को प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह मय हमराह क्षेत्र में रात्रि गस्त के दौरान पड़सरा से बिहार जाते समय एक पिकअप के साथ पकड़ा था। पिकप पर लदे 03 बछड़ों को भी पुलिस ने बरामद किया था, जिसे वध के लिए ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने गिरफ्तार छोटक उर्फ मुमताज पुत्र मुस्तफा, नजरूल्ला पुत्र इसराइल, टाइगर पुत्र टुनटुन साकिनान जमीन पड़सरा, थाना-नगरा व श्याम बिहारी यादव पुत्र राम सुरेश यादव साकिन पुरसोत्तमपुर थाना नगरा बलिया के विरूद्घ धारा गोबध निवारण की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर इनके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही करते हुए उनके सम्पत्ति जब्ती के सम्बन्ध में कार्यवाही की जा रही है। पशु तस्करी रोकने की दिशा में एसपी ने स्पष्ट आदेश दे रखा है कि जनपद के किसी भी थाने पर पशु तस्कर पकडे जायेंगे तो उनके विरुद्घ मुकदमा पंजीकृत करते हुए गैगेस्टर की कार्यवाही अवश्य की जायेगी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts