Categories: Crime

रामपुर – मासूम बच्ची से अश्लील हरकतें करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

रविशंकर
रामपुर. जिस देश में कन्या पूजा होती है और देवी का दर्जा दिया जाता है वहीं आज कन्याओं पर गन्दी नज़रो की घात लगायें भेड़ियो ने मासूम बच्चियों का जीना मुश्किल कर दिया है आए दिन हो रही बलात्कार की घटनाओं ने यू0पी0 में पुलिस और प्रशासन की पोल खोल रखी है वहीं रामपुर के एस0 पी0 संजीव त्यागी ने ऐसे ही हवस के भेड़ियों को जेल की सलाखों के पीछे कैद करने का मन बना लिया है आइये देखते है क्या है पूरा मामला।

रामपुर के थाना पटवाई के गोशमपुर निवासी बलवीर सिंह ने थाना पटवाई में मुकद्दमा दर्ज कराया। बलवीर सिंह का आरोप है कि कल शाम उस की 5 साल की मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी तभी पड़ोस का रहने वाला सोहन वहाँ आया और उस की बच्ची को बहला-फुसला कर अपने भाई के खाली मकान में ले गया और उस के साथ शर्मनाक हरकतें शुरू कर दी तभी वहां गांव के कुछ लोग आ गये जिन्हें देखकर सोहन  बच्ची को छोड़ कर भाग गया ।बच्ची के पिता बलवीर सिंह की तहरीर पर छेड़खानी और पास्को एक्ट का मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है ।इस घटना से पूरे क्षेत्र में काफी दहशत का माहौल है और पूरे गाँव में सन्नाटा है। पटवाई पुलिस ने महज़ 24 घंटे में  इस घटना के आरोपी को सोना गाँव के तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है और एस0 पी संजीव त्यागी ने इस आरोपी का खुलासा किया और कहा के इस आरोपी पर पुलिस रासुका लागने की तैयारी कर रही है ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts