Categories: Crime

लीलावती कुशवाहा ने किया जिला चिकित्सालय का दौरा, चिकित्सालय की बदहाल तस्वीर आई सामने, मिली कई कमियां

नूर आलम वारसी
बहराइच : समाजवादी पार्टी की एम0एल0सी0 व पूर्व राज्य मंत्री लीलावती कुशवाहा पार्टी की ओर से  7 दिन के दौरे बहराइच आयी थी। इसी बीच आज उन्होने हॉस्पिटल का अचानक दौरा किया। इस दौरे से उनका हॉस्पिटल की बहुत सी कमियों से सामना हुआ। जिसमें उन्होने कुपोषण वार्ड, चिल्ड्रेन वार्ड,और महिला वार्ड का दौरा किया और जाना वहाँ की बदहाली का आलम।

बदहाल इँतेजाम को देखते हुए लगाई सी0एम0एसओ को कड़ी फटकार।
और वही मरीजों के हाल लेते हुए स्वम अपना नम्बर मरीजों को दिया और असुविधा होने पर सम्पर्क करने को कह कर तैनात कर्मचारियों को मरीजों की ठीक से देख रेख करने की आदेश दिया। इस दौरे मे उनके साथ समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायन यादव, जितेंद्र सिंह प्रताप जीतू ,मुलायम सिंह यूथ ब्र्गेड जिलाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह,छात्र सभा अध्यक्ष, युवा वाहिनी अध्यक्ष तथा पार्टी के और भी पदाधिकारी रहें मौजूद।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts