Categories: Crime

ग्रामीण बैंकों की मनमानी और गरीबों के शोषण के विरुद्ध भारतीय किसान यूनियन ने उठाई आवाज।

रविशंकर/ रामपुर

ग्रामीण क्षेत्रों में बैंको की मनमानी को रोकने के संबंध में भारतीय किसान यूनियन संघ ने एक बार फिर मोर्चा निकाल जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान यूनियन संघ ने बताया क़ि रामपुर के टांडा तहसील के अंतर्गत अकबराबाद के प्रथमा बैंक में ग्रामीणों के खाते में आने वाली विकलांग पेंशन, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन व गरीब व्यक्तियों की आवास योजना की रकम  प्रथमा बैंक चौखंडी में चल रहे खाते में आई हुई है परंतु जब ग्रामीण व्यक्ति अपनी पेंशन या आवास योजना की रकम निकालने प्रथमा बैंक जाते हैं तो बैंक मैनेजर अभद्र भाषा में उन्हें फटकार देते हैं तथा खातेदारों को बैंक से भगा दिया जाता है कुछ गरीब खातेदारों पर बैंक का ऋण है इन गरीबों की जमीन भी नहीं है वह पेंशन से ही गुजर बसर करके अपना पालन पोषण करते हैं तथा वह ऋण जमा करने में असमर्थ हैं उन्होंने बताया की बैंक मैनेजर कहता है जब तक ऋण जमा नहीं करोगे तब तक किसी को भी किसी भी पेंशन या रकम का भुगतान नहीं किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि वह बैंक मैनेजर के बुरे बर्ताव के लिए आवश्यक कार्यवाही करें तथा बैंक मैनेजर द्वारा सताए जाने से मुक्ति दिलाएं।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts