Categories: Crime

विधानसभा टिकट के लिए मो.हसन ने ठोंकी ताल।

नजीर दूला खां/बिलासपुर।


  • बिलासपुर व केमरी मेंजन-सभाएं और किया शक्ति प्रदर्शन।
पूर्व पालिकाध्यक्ष तथा सपा के तहसील अध्यक्ष मौ.हसन खां ने गुरूवार को विधानसभा के लिए पार्टी के टिकट पर दावेदार जताते हुए नगर व केमरी में जनसभाएं कर शक्ति प्रदर्शन किया।दोपहर में पहले नगर के मोहल्ला भट्टी टोला में सैय्यदों वाली मस्जिद के पीछे घेर में फिर इसके बाद केमरी कस्बे में नगर पंचायत परिसर में सपाईयों की दो जन सभाएं हुई।इसमें खासी तादात जुटी।वक्ताओं ने पार्टी हाईकमान से मांग की है कि आगामी विधानसभा चुनाव में क्षेत्रीय तथा कर्मठ व्यक्ति को प्राथमिकता देते हुए टिकट की घोषणा की जाए।कहा गया कि पार्टी को क्षेत्रीय विधानसभा चुनाव जीतने के लिए स्वच्छ छवि तथा अच्छे जनधार वाले नेता की जरूरत है।इन सभी मानदण्डों पर पूर्व पालिकाध्यक्ष को खरा बताया।इस मौकें पर केमरी नगर पंचायत चेयरमैन सलीम अहमद.विपिन कुमार पप्पी,दरबारा सिंह,फरीद खां,अनस खां,खालिद खां,मोहम्मद याकूब खां,अमरजीत सिंह,सुरजीत सिंह,फराज खां भूरा,मोहम्मद उवैस खां,मोहन लाल गंगवार,मुराद हसन खां,परमजीत सिंह,आदि लोग उपस्थित रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts