Categories: Crime

लाठी से पीटकर अधेड़ का मर्डर, एक नामजद

अखिलेश सैनी
बलिया। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के बरवां गांव में शनिवार को तड़के 4 बजे के करीब लाठी-डंडों से पीटकर एक अधेड़ की हत्या कर दी गयी।पुलिस ने पत्नी रमावती देवी की तहरीर पर एक व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बरवां गांव निवासी गोवर्धन शर्मा (55) अपने घर के सामने सोए हुए थे।

शनिवार की सुबह 4:00 बजे उनकी नींद खुली तो वह शौच जाने के लिए अपना चप्पल ढूंढने लगे, लेकिन चप्पल वहां नहीं था।वह टॉर्च जलाकर चप्पल को खोजने लगे कि कुछ ही दूरी पर सोए मंसूर अंसारी के बिस्तर पर टॉर्च की रोशनी चली गई, जो उसे नागवार गुजरा और बिना कुछ सोचे समझे रखें डंडे को उठाकर गोबर्धन शर्मा को पीटना शुरू कर दिया।गोवर्धन शर्मा कुछ समझ ही नहीं पाया और वहीं गिर कर छटपटाने लगा।आवाज सुनकर परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो आरोपित वहां से भाग गया। आनन-फानन में गोबर्धन शर्मा को सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही DM गोविन्द राजू एनएस, SP प्रभाकर चौधरी व ASP रामयज्ञ यादव ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts