Categories: Crime

रिश्ता तार-तार: मामा ने भांजे को बनाया हवस का शिकार

अखिलेश सैनी
बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग बालक से अप्राकृतिक दुराचार कर मामा ने सम्बंधों को तार-तार कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को दबोचने का प्रयास शुरू कर दिया है। वहीं, पुलिस ने मासूम का मेडिकल परीक्षण जिला अस्पताल में कराया। थाना क्षेत्र के एक गांव का 10 वर्षीय बच्चा गुरुवार को शौच करने के लिए खेत में गया था।

इसी बीच, मौका पाकर रिश्ते का मामा बिहार प्रांत के छपरा निवासी मुन्ना नट ने बालक को जबरिया एक सुनसान स्थान पर खींच ले गया। चूंकि रिश्ते का वह मामा था, इसलिए मासूम ने हो-हल्ला नहीं किया। लेकिन मामा ने रिश्तें को तार-तार करते हुए मासूम को अपने हवस का शिकार बना डाला। मामा के इस हरकत से पीड़ित मासूम ने रोना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपित मामा उसे उसके हाल पर छोड़ भाग निकला। मासूम के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मासूम का मेडिकल कराया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts