Categories: Crime

पलिया जिला बनाओ मुहिम ने पकड़ी तेजी, पूरे नगर में शुरू हुआ पोस्ट कार्ड भेजने का सिलसिला

फारूख हुसैन
पलिया कलां (खीरी)=व्यापारी प्रतिनिधि रवि गुप्ता की चलाई मुहिम ने अब तेजी पकड़ ली है नगर में जगह जगह लोग पलिया को जिला बनवाने की गुजारिश का पोस्ट कार्ड पर लिखकर मुख्यमंत्री को भेजना शुरू कर दिया है । इसी मुहिम को और आगे ले जाने के लिए रवि गुप्ता ने नई ऊर्जा, विश्वास और कामयाबी के जज़्बे के साथ  पलिया को जिला बनाने के लिए नगर के लोगों को जागरूक करने के बाद अब उन्होंने थारु क्षेत्र चन्दन चौकी का रुख कर लिया है।

वहाँ जाकर उन्होंने चंदन चौकी के कन्हैया लाल गुप्ता, व्यापार मंडल चन्दनचौकी के महामन्त्री रामसेवक गुप्ता, डॉ श्याम त्रिवेदी आदि के साथ उन्होंने क्षेत्रीय जनजाति के लोगों से मुलाकात की और उन्होंने  उन्हें पलिया को जिला बनाने की ज़रूरत से रूबरू कराया । जिसके बाद हर कोई उनके अभियान से जुड़ने के लिए तैयार हो गया। यहां के लोगों ने भी मुख्यमन्त्री के नाम पलिया को जिला बनाने की गुजारिश लिख कर पोस्ट कार्ड भेजना  शुरू कर दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts