Categories: Crime

गोरखपुर में दिनदहाड़े चुनावी रंजिश में प्रधान की हत्या, आरोपी फरार

रणविजय सिंह.गोरखपुर। जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर व्याप्त है कि दिन दहाडे ग्राम प्रधान की गोली मार कर गांव के बाहर हत्या कर दिया गया। करीब 12 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। दरअसल मामला गोरखपुर जिले के खोराबार थाना क्षेत्र के कैथवलिया गांव का है, जहां गाव के प्रधान अवधेश यादव को हारे हुए प्रत्याशी जितेंद्र कुमार ने चुनावी रंजिश को लेकर अपने साथियो के साथ मिलकर गोली मार दी और मौके से फरार हो गया है।

यह घटना गांव के बाहर खेत में हुई है। अपने चौराहे से अवधेश यादव घर के तरफ आ रहे थे कि उनका पीछा करते हुए जितेंद्र कुमार ने प्रधान को खेत में पहुंचते ही मार गिराया। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी रामलाल वर्मा मय फ़ोर्स मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए है। वही एसएसपी रामलाल वर्मा का कहना है कि जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा। मृतक ग्राम प्रधान के पिता मुरारी यादव का कहना है कि प्रधान संघ के चुनाव को लेकर हमारे बेटे की हत्या की गयी है। गांव के लोगों में बेहद आक्रोश ब्याप्त है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts