Categories: Crime

असम के पूर्व सीएम बोले,मोदी ने भारत को दिलायी आर्थिक मजबूती

अखिलेश सैनी
बलिया। असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल महानता ने कहा कि भारत आर्थिक रूप से ज्यादा मजबूत हुआ है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है। टीडी कालेज के सभागार में राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में दिनकर ने महात्मा गांधी के साथ चलने का काम किया। आंदोलन में अपनी अहम भूमिका निभायी। 1857 के नायक मंगल पाण्डेय की धरती को नमन करते हुए कहा कि राजनीति के क्षेत्र में भी बलिया ने एक अलग पहचान बनायी है।

लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर भी प्रकाश डाला। स्वामी सहजानंद सामाजिक न्याय मंच के अध्यक्ष रोहित सिंह ने कहा कि 23 सितम्बर 1908 में रामधारी सिंह दिनकर का जन्म बिहार राज्य के बेगुसराय में हुआ था। उनके विचार महान थे। वे क्रांतिकारी भी थे और महात्मा गांधी से काफी प्रभावित थे। 1920 में महात्मा गांधी के करीब पहुंचकर आंदोलन में भाग लिया। इसी क्रम में असम के पूर्व राज्यसभा सांसद जयश्री गोस्वामी महानता ने कहा कि भारत एक सुन्दर मंदिर है। इसकी सुन्दरता पूरे विश्व में जानी जाती है। पूरे विश्व में भारत की एक अलग पहचान है। कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी करपात्री धाम वाराणसी ने कहा कि रामधारी सिंह दिनकर के व्यक्तित्व के बारे में सबको जानकारी हो, इसके तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts