Categories: Crime

मायावती देश की सबसे डरपोक महिला : दयाशंकर

दयाशंकर सिंह व् स्वाति सिंह ने किया मऊ में प्रेसवार्ता
संजय ठाकुर
मऊ : भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह जेल से रिहा होने के बाद आज पहली बार मऊ में आये और यहाँ अपनी पत्नी के साथ प्रेसवार्ता भी की इस दौरान बसपा प्रमुख मायावती पर हमला बोला। दयाशंकर सिंह ने कहा कि वे बोल्ड नहीं प्रदेश की सबसे डरपाेक महिला हैं। उन्होंने पाक्सो ऐक्ट में नामजद अपने पार्टी नेताओं व पदाधिकारियों के विरुद्ध अब तक वैसी कोई कार्रवाई नहीं की, जैसी उनकी अपेक्षानुसार भाजपा ने की।

मायावती व अखिलेश कानून-व्यवस्था को ताख पर रखकर बुआ-भतीजा का रिश्ता निभा रहे हैं। दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह ने चुनौती दी कि मायावती यदि सामान्य सीट से मैदान में आएं तो वे उनके विरुद्ध चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts