Categories: Crime

मऊ में चलती ट्रेन में दलित महिला के साथ रेप के बाद ट्रेन से महिला को नीचे फेका, तमसा पैसेंजर ट्रेन की घटना


  • महिला का एक पैर कटा, बुरी तरह से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

संजय ठाकुर/अन्जनी राय
मामला मऊ जिले में दलित महिला के साथ चलती ट्रेन में सामूहिक दुराचार कर चलती ट्रेन से नीचे फेंकने से संबंधित है। रोंगटे खड़ा करने वाली ये घटना कही और की नहीं मऊ जिले के सरायलखंसी थाना अंतर्गत पलिगढ और खुरहट स्टेशन के बीच काझा खुर्द गांव के पास की हैं जहाँ दलित महिला रेलवे लाइन के पास बेहोशी की हालत में आज सुबह स्थानीय लोगों ने देखा। बुरी तरह से घायल महिला सुनीता (बदला हुआ नाम) अपने मैके औङिहार जनपद गाजीपुर के एक गाँव से शाहगंज अपने ससुराल अकेले तमसा ट्रेन से जा रही थी की बीच रास्ते में जबरन दो युवकों ने उसे अपने हवश का शिकार बना लिया यही नहीं रेप के बाद उसे ट्रेन से नीचे फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई है।
बताते चलें कि स्थानीय लोगों ने उसे बेहोशी की हालत में खुरहट रेलवे स्टेशन पर पहुचाया जहाँ से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में पहुंचाया गया । ट्रेन से गिरते ही उसका एक पैर कट गया, गंभीरावस्था में वह महिला जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। घटना की जांच के लिए जिला अस्पताल में दो थानों की पुलिस को लगा दिया गया है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts