जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है । साथ ही भारी पुलिस बल तैनात रहेगी उन्होंने कहा की कुर्बानी का सिलसिला तीन दिनों तक चलता रहता है इन दिनों किसी को कोई असुविधा न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जायेगा । उन्होंने बताया की पिछले 5 वर्षो में बकरा ईद के मौके पर कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है लेकिन प्रदेश में चिन्हित संवदेनशील जनपदों में हमारा जनपद भी शामिल है इसके मददे नज़र लोगो की छोटी-मोटी समस्याओं तथा विवादों पर कड़ी नजर रखी जाएगी जैसे ही कोई इस की प्रकार सुचना प्राप्त होती है वरिष्ठ अधिकारियों को संज्ञान में लेते हुए तत्काल घटना स्थल पर पुलिस, राजस्व कर्मी पहुंचकर मामले को सुलझाने का प्रयास करें उन्होंने कहा कि पूर्व में सभी उपजिलाधिकारियों,क्षेत्राधिकारियों तथा थाना स्तर पर थाना प्रभारी को पीस कमेटी की बैठक कराने के निर्देश दिए गए हैं । अभी तक जिन थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठक नहीं हो पाई है कल तक अवश्य करा ली जाये । उन्होंने बताया कि पर्वो के मददे नजर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु जनपद में धारा 144 लागू कर दी गई है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…