Categories: Crime

पुलिस ने की छापेमारी सेक्स रैकेट का किया पर्दाफाश दो संचालिकाएं, दो युवतियां तथा तीन युवक हिरासत में

नजीर दूला खान/बिलासपुर/रामपुर
एक ही मोहल्ले में दो अलग-अलग घरों में चल रहे सेक्स रैकट के गोरखधंधें का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस दौरान मौकें से दो संचालिकाएं, दो युवती व तीन युवको समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गोपनीय सूचना के आधार पर सीओ नितिन कुमार सिंह ने कोतवाली पुलिस के साथ बिलासपुर नगर के मोहल्ला सिंह कॉलोनी निवासी सवित्री व उर्मिला के दो अलग-अलग घरों पर छापेमारी की मौके से दोनों के घरों से दो युवतियां व तीन युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में धर दबौच लिया ओर सेक्स रैकट का पर्दाफाश किया।

वही देह-व्यापार करने वाली दोनों महिलाओं को पकडे जाने की सूचना ने मोहल्ले में हडकम्प मचा दिया। सूचना पाकर मोहल्ले की कुछ महिलाएं कोतवाली पहुंची ओर दोनों  महिलाओ पर नगर में देह-व्यापार फैलाने व विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का अरोप लगाया। बता दे कि पुलिस पहले भी मोहल्ले में छापेमारी कर सेक्स सैकेट का पर्दाफाश कर चुकी है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts