Categories: Crime

साहब मुझे बचा लो, वो मेरे चेहरे पर तेजाब फेंक देगा’

कानपुर. यहां एक युवक की अश्‍लील हरकतों और तेजाब फेंकने की धमकी से सहमी युवती ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्‍काल प्रभाव से 15 मिनट में आरोपी युवक को अरेस्‍ट कर लिया। घटना नवाबगंज थान क्षेत्र जागेश्वर मंदिर इलाके की है। मंगलवार को एक युवती थाने पहुंची और कहने लगी, ‘साहब मुझे बचा लो, वो मेरे चेहरे पर तेजाब फेंक देगा।’

युवती के मुताबिक, उसी के इलाके का एक युवक सिधेश्वर पिछले तीन महीने से उसके पीछे पड़ा हुआ था। रास्‍ते में रोककर अश्‍लील हरकतें करता था। वह उससे जबरन शादी करना चाहता है।इनकार करने पर तेजाब फेंकने की धमकी दे रहा था। सोमवार को उसने मेरे फोटो को किसी न्‍यूड लड़की के फोटो के साथ जोड़ दी और वायरल करने की धमकी देने लगा।
पीड़िता की मां ने भी लगाई गुहार
युवती की मां के मुताबिक मामले की जानकारी होते ही उन्‍होंने युवक के घर पर शिकायत की। लेकिन वह नहीं सुधरा। परेशान होकर हमने पुलिस में तहरीर दी।पीड़ित युवती का बयान सुनकर एसओ कृष्ण लाल पटेल ने तत्काल 15 मिनट के अंदर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Kanpur

Recent Posts