Categories: Crime

शिवपाल यादव हमारे नेता है – कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर

संजय ठाकुर/अन्जनी राय
मऊ जिले के डीसीएसके पी जी कालेज में आज छात्र संघ का उद्घाटन हुआ..जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर मौजूद रहे। इस दौरान छात्रों ने कैबिनेट मंत्री का फुल मालाओं के साथ ज़ोरदार स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री ने शिवपाल यादव का सर्मथन करते हुए कहा कि शिवपाल यादव हमारे नेता है। साथ ही बसपा और भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा ।
सपा में हो रही अन्दरूनी कलह को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ये परिवार का मामला है, और लोकतंत्र वह है जिसमें सबको अपनी बात रखने का अधिकार है, चाहे वो कितनी भी उंचाई पर क्यों न हो। साथ ही यह भी कहा कि शिवपाल यादव हमारे नेता है और उनकी वजह से मायावती जैसी अत्याचारी सरकार और भाजपा जैसी साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ाई लड़ा गया, और आने वाले 2017 के चुनाव में अखिलेश यादव की सरकार हम दोबारा बनायेगे ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts