Categories: Crime

कानपुर, ज़िला जेल का औचक निरीक्षण

दिग्विजय सिंह
कानपुर। जिला कारागार में जिला जज, डीएम, एसएसपी व सीएमएम ने औचक छापामारी की खानापूर्ति की। महिला बैरक, पुरुष बैरक के साथ ही अस्पताल को चेक किया, लेकिन कमियां क्या मिली इसके बारे में कुछ भी नहीं बताया। जेल अधीक्षक ने बताया कि रुटीन चेकिंग की और सब कुछ सामान्य मिला।

वीओ- जेल में बंदियों को रहने में कोई समस्या तो नहीं हो रही है,इसके साथ ही डेंगू, चिकुनगुनिया जैसी बीमारियों से बचने के क्या इंतजाम जेल के अंदर है इसी को चेक के करने के लिए प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारी जेल छापामारी के लिए पहुंचे। साथ में जिला जज व सीएमएम भी मौजूद रहे। यहा माना जा रहा है कि निरीक्षण के दौरान जेल में कमियां तो मिली है, लेकिन किसी भी अधिकारी ने मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया। जेल अधीक्षक विपिन मिश्रा नेबताया कि हर तीन महीने में जेल में रूटीन चेकिगं की जाती है। उसी के चलते निरीक्षण किया गया। साथ ही बीमारी से मरीजों को बचाने के लिए फागिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही जो भी कमियां मिली हैं उनमें सुधार के निर्देश दिए गए हैं। जिन्हें अमल में लाया जाएगा।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Kanpur

Recent Posts