| फोटो साभार ANI |
उड़ी हमले में शहीद हुए हवलदार अशोक सिंह की पत्नी ने साफ कहा कि कुछ नहींचाहिए, हमको हमारे पति और 17 जवानों की मौत का बदला चाहिए। बार बार बेसुध हो रही शहीद की पत्नी की जुबान पर बस एक ही रट थी कि उनके पति के कातिलोंको कड़ी सजा दी जाए।हमले में शहीद हुए सिपाही राकेश कुमार के घर ये खबर आते ही मातम पसर गया। भाई की आंखें भी नम थीं लेकिन उनमें एक फख्र भी था। उन्होंने काह देश के लिए कुर्बान हुआ है मेरा भाई कोई अफसोस की बात नहीं। वहीं महाराष्ट्र के रहने वाले टीएस सोमनाथ की शहादत की खबर आते ही उनके घर मिलने वालों का जमावड़ा हो गया। सख्त लहजे में उनके एक परिजन कहते हैं कि सरकार को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए जिससे दोबाराकिसी के बच्चे शहीद न हों। हमले में ही शहीद हुए 22 साल के जी दलाई के पिता का कहना है कि सरकार को इस हमले के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनीचाहिए। मेरे बेटे के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। हालांकि वो ये भी कहते हैं कि हमारा बेटा 22 साल का था उसे वहां क्यों भेजा गया जबकि वहां सीनियर्स ही जाते हैं। उन्होंने बताया कि उसने गुरुवार को ही उन्हें फोन किया था। बताया था कि हम वहां जा रहे हैं जहां फायरिंग और बम फट रहे हैं। गाजीपुर निवासी शहीद हरिंदर यादव के पिता केचेहरे पर बेटे के जाने का गम साफ देखा जा सकता है। वो गुस्से से कहते हैं कि अब पाकिस्तान को उसकी नापाक हरकत का जवाब देना चाहिए। हमले में शहीद हुए लांस नायक एसके विद्यार्थी की बहादुर बेटी काकहना है कि पाकिस्तान को उसके हमले का करारा जवाब दिया जाना चाहिए।वहीं कारगिल युद्ध के हीरो कैप्टन सौरभ कालिया के पिता एनके कालिया इस हमले पर दुख जताते हुए कहते हैं कि अपनी धरती पर इस तरह की वारदात होते देखना सचमुच दुखद है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…