Categories: Crime

कार और साइकिल की टक्कर दो की मौत,एक घायल

अरविन्द कुमार सिंह/संजय ठाकुर
बलिया। ताड़ीबदा गांव कस्बा इंङ्गलिशिया के पास कार और साईकिल की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी है वहीँ एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया है।घायल व्यक्ति को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक व्यक्तियो की पहचान राजेश (25) निवासी ग्राम रीवा बजरंग नगर उरहट, रीवा मध्य प्रदेश में हुई है जो राम प्रेम वर्मा निवासी कसेसर थाना क्षेत्र भीमपुरा बलिया  का ड्राइवर था। तथा घायल व्यक्ति राज वर्मा (16)पुत्र फूल बदन वर्मा निवासी कसेसर थाना भीमपुरा बलिया को  रेफर कर दिया गया। वाहन का  नंबर MP17CA 5965 है।

साइकिल चालक की पहचान अक्षय कुमार ग्राम तादिबड़ा गांव (बंजरिया) नगरा बलिया में हुई है। आपको बतादें की रात्रि के 7:45  नगरा जा रहे थे की अचानक तेज रफ़्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे झाड़ियो में जा कर गिर गए और घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। और कार पेड़ से  जाकर टकरा गयी।आपको बता दें की ताज़ा समाचार मिलने तक साइकिल सवार की लाश स्थानीय पुलिस ने कब्जे में कर लिया है और वहीँ कार सवार की लाश  नगरा CHC में रखी गयी है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts