Categories: Crime

राम कथा में पहुंचे बलिया जिला अध्यक्ष व चेयरमैन।

बलिया।
भीमपुरा क्षेत्र के पूरा पतोई ग्राम में चल रहे दशहरा व नवरात्रि के शुभ अवसर पर “संगीत मय राम कथा” में बलिया जिला अध्यक्ष सुधीर पासवान व बेल्थरा रोड चेयरमैन दिनेश गुप्त सम्मलित हुए।हर शाल की भाँती इस साल भी पूरा पतोइ में ऐतिहासिक मंदिर माँ दुर्गा के स्थान पर  राम कथा का कार्यक्रम हो रहा है।

बुधवार की रात रामलीला में प्रभु श्रीराम व जानकी माता का विवाह का कार्यक्रम सम्प्पन हुवा।इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुधीर पासवान ने राम कथा में चढ़ावे के रूप में 5001 रुपये का योगदान दिया और साथ ही क्षेत्रीय जनता की समस्या को संज्ञान में लेते हुए 63 KVA का  ट्रांसफारमर लगवाने का आस्वाशन दिया। इस कथा के दौरान श्रधालुओं को इस वर्ष नवरात्रि,दशहरा व दीपावली जैसे पर्वो पर सुख शान्ति बनाये रखने की भी अपील की गयी।इस मौके पर राकेश सिंह (प्रबन्धक सुदामा सुखराज इण्टर कालेज पूरा पतोइ, बलिया, विनय गुप्ता, पिंकू सिंह, मुकेश सिंह, पवन सिंह, विश्राम, जितेंद्र, मनोज, मनोज गुप्ता, मुन्ना, अनिल,भरत सेठ, दिना नाथ, राधेश्याम के साथ सैकड़ो लोग मौजुद रहे। राम कथा वाचिका के रूप में मानस मंदाकिनी रागनी मिश्रा वृन्दावन रहीं।

रिपोर्ट-अरविन्द कुमार सिंह/अनमोल आनन्द।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Religion

Recent Posts