Categories: Crime

15 साल के किशोर के अपहरण का सच

अनंत कुशवाहा. अम्बेडकरनगर
थाना जलालपुर अंतर्गत जगदीशपुर कपिलेश्वर ग्रामपंचायत के दौलतपुर गांव निवासी किषोर आकाश (15) पुत्र रामचेत  का अपहरण नहीं हुआ था बल्कि उसने स्वयं अपहरण का नाटक रचा था। पुलिस ने उसे अकबरपुर से बरामद कर लिया। किशोर आकाश ने बताया कि उसकी मां पुष्‍पा देवी उसको प्रायः मारती रहती थी तथा उसके जुड़वा भाई सूरज से प्यार करती थी। इसी से क्षुब्ध होकर उसने अपने अपहरण का नाटक रचा। प्रभारी थानाध्यक्ष पवन कुमार सोनकर ने बताया कि आकाश के लिखित बयान पर शनिवार को दर्ज हुए अपहरण के मुकदमे के निरस्तीकरण के लिए कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। आकाश की चोटों का मेडिकल कराया गया जो दो दिन पूर्व का पाया गया। उन्होनें बताया कि प्राथमिकी निरस्त होने के बाद परिजनों किशोर के खिलाफ पुलिस को गुमराह करने की जुर्म में कार्यवाही की जायेगी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts