Categories: Crime

नवाज शरीफ का पुतला फूकने मे 20 पर रिपोर्ट, भडके हिन्दू संगठन

रामपुर. हरमेश भाटिया
भारत के सैन्य मुख्यालयों पर हमलों और सैनिकों की हत्या के बाद देश में पाकिस्तान और उसके हुकूमत के लिए बेहद गुस्सा है। लोग तरह_तरह से अपनी नराजगी जता रहे हैं। लेकिन रामपुर के शाहबाद  तहसील के चतरपुर में कुछ ऐसा हुआ जिसे लोग पचा नहीं पा रहे है। यहां दशहरे के मोके पर पाकिस्तान के प्रधान मंत्री का पुतला फुकने वाले 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया हैं।
भाजपा और हिन्दू संगठनों ने इसे उत्पीड़न करार देते हुए कार्रवाई के लिए कार्यवाहक कोतवाल मुस्लिम खाँ की भूमिका पर रोष जताया है। हालाँकि कोतवाल का कहना है कि माहौल खराब करने और सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। चतरपुर गाँव के चौराहे पर मंगलवार रात रसूलपुर गाँव के लोगों द्वारा रावण की जगह पाकिस्तान के प्रधान मंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंकने पर तनाव हो गया था।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts