Categories: Crime

मिशन 2017 को सफल बनाने का पूरा प्रयास : नीलम रोमिला सिंह

समीर मिश्रा.
कानपुर. समाजवादी पार्टी में काफी घमासान के बाद प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकारणी की लिस्ट जारी की जिसमे नीलम रोमिला सिंह को दूसरी बार प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बनाया गया वही सपा कार्यकर्ताओं को जानकारी होते ही बधाइयों का दौर शुरु हो गया नीलम रोमिला सिंह का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया वही जानकारी देते हुए नीलम रोमिला सिंह ने बताया कि उनकी प्राथमिकता संगठन को मजबूत करने की होगी

व कार्यकर्ताओं को एकजुट किया जाएगा दो शब्दों में कहें मिशन-2017 को सफल बनाने का पूरा प्रयास किया जाएगा और समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सत्ता में आए सपा सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएंगे सरकार की जनहित कारी योजनाओं के बारे में जनता को बताया जाएगा बधाई देने वालों में विधायक इरफान सोलंकी, डॉक्टर अभिमन्यु गुप्ता, एडवोकेट अनूप त्रिपाठी, बार एसोसिएशन महामंत्री योगेंद्र अवस्थी, आशीष प्रताप सिंह, बउआ ठाकुर, पंकज दीक्षित, नूरी शौकत, चंकी मिश्रा, राहुल सिंह चौहान, सचिन टांगड़ी,व पीयूष सिंह शंटी आदि लोग रहे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Kanpur

Recent Posts